सनी देओल और अमीषा पटेल की नई फिल्म गदर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आपको बता दें, यह फिल्म जल्द ही सिनेमा हॉल में तूफान मचाने वाली हैं। अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए, गदर 2 फिल्म की शूटिंग की अपडेट दी है। गदर फिल्म की बेहतरीन सफलता देखने के बाद ही अब सनी देओल की फिल्म गदर टू बनाई जा रही है। कब और कैसे गदर 2 मूवी रिलीज होगी? क्या है इसके लिए अपडेट? यह सब हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे। गदर 2 मूवी की पूरी जानकारी के लिए आप हमारी इस रिपोर्ट को लास्ट तक जरूर देखिएगा।
गदर मूवी ने तोड़ दिए थे सभी रिकॉर्ड
ग़दर फिल्म 2001 में रिलीज हो गई थी। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। उस समय भी इस फिल्म ने करोड़ों रुपए की कमाई की थी। और सभी पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया था। उस समय की फिल्म की कमाई की तुलना में इस फिल्म की कमाई बहुत अच्छी थी। फिल्म देखने वाले दर्शकों में से शायद ही कोई ऐसा दर्शक बचा होगा, जिसने यह मूवी ना देखी हो। गदर मूवी की इतनी अच्छी सफलता और दर्शकों के द्वारा दिए गए रिस्पॉन्स को देखते हुए अब गदर2 मूवी की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
गदर 2 मूवी में क्या रहने वाला है सनी देओल का रोल
बॉलीवुड एक्टर ने ग़दर फिल्म ने मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई थी। बता दें, इसमें सनी देओल का नाम तारा सिंह था। जो कि एक सीधा-साधा आदमी दिखाया गया है। लेकिन सनी देओल के डायलॉग, एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन सीन से गदर मूवी ने दर्शकों के दिल में छाप छोड़ दी थी। यह मूवी उस समय की सबसे ज्यादा सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर मूवी बन चुकी थी। इस फिल्म में सनी देओल ने एक सीधे-साधे ट्रक ड्राइवर की भूमिका भी निभाई है। उनकी फिल्म गदर टू रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है,कि गदर 2 में सनी देओल किस तरह का रोल करते हुए नजर आएंगे। क्या एक बार में फिर से सनी देओल गदर मूवी की तरह ही खतरनाक रोल और एक्टिंग करते हुए सबके सामने आएंगे। यह सब तो हम सबको इस मूवी के रिलीज होने पर ही पता लग पाएगा।
गदर2 मूवी में क्या रहने वाला है अमीषा पटेल का रोल
आपको बता दें, गदर मूवी में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अमीषा पटेल ने काम किया है। उन्होंने इस फिल्म में हीरोइन का रोल किया। गदर फिल्म की स्टोरी भारत और पाकिस्तान जब अलग अलग हुए थे। उस समय की स्थिति पर आधारित है। अमीषा पटेल के परिवार वाले पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से अमीषा पटेल हिंदुस्तान ही रह जाती है। इस फिल्म में तारा सिंह की एक्टिंग कर रहे सनी देओल अमीषा पटेल से शादी कर लेते हैं। बता दे अमीषा पटेल का नाम इस फिल्म में सकीना होता है। तारा सिंह सकीना से शादी कर कर खुशहाल जिंदगी जीने लगते हैं। इन दोनों का एक बच्चा भी हो जाता है। लेकिन फिर सकीना एक दिन अपने पिताजी को फोन कर बैठती है,तो उनके पिताजी उनको लेने आ जाते हैं। और पाकिस्तान में ही रख लेते हैं। फिर सकीना को ले जाने के लिए वहां पर सनी देवल खतरनाक एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं।
इस मूवी का एक सीन है।जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आया था। जब तारा सिंह यानी कि सनी देओल पाकिस्तान में सकीना को लेने गए थे, तो सनी देओल वहां पर पाकिस्तान वालों का हेड पंप उखाड़ फेंकते हैं। उस सीन को दर्शकों के द्वारा अब तक पसंद किया जाता है।
गदर मूवी की स्टोरी लोगों द्वारा काफी पसंद की गई है। गदर 2 मूवी की स्टोरी भी कुछ इसी प्रकार से ही होगी। देश और दुनिया के फिल्म दर्शक इसी बात का ख्याल लगा रहे होंगे। अब हम आगे आपको बताते हैं कि इस मूवी के लिए रिलीजिंग डेट क्या रहने वाली है
Gadar 2 movie releasing date
इस मूवी के रिलीज होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है।लेकिन अब वह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म गदर 2 अब जल्द ही सिनेमाघरों पर भी आ जाएगी। इस मूवी के लिए 8 सितंबर 2022 रिलीजिंग डेट रखी गई है। यानी कि अगले ही महीने यह मूवी रिलीज हो जाएगी और फिर आप इस मूवी का आनंद सिनेमा घरों में जाकर उठा पाएंगे।
Releasing date
8 सितंबर 2022
Director
अनिल शर्मा
Producer
अनिल शर्मा
Writer
शक्तिमान